पेरिस में बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आज लगातार तीसरे दिन भी संदिग्ध हमलावरों ने फायरिंग की है। पेरिस के उत्तर पूर्व इलाके में संदिग्ध कार का पीछा करते वक्त कार में मौजूद संदिग्धों ने ये फायरिंग की, जिसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई अन्य लोगों घायल भी हो गए हैं। हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना रखा है।
सूत्रों के मुताबिक पेरिस के उत्तर पूर्व इलाके में फायरिंग की खबर आ रही है।
एक कार का पीछा करते वक्त कार के अंदर मौजूद अज्ञात लोगों ने फायरिंग शपरु कर दी। यही नहीं आशंका तो यह भी जताई जा रही है कि हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया हुआ है।
इस ख़बर में सच्चाई कितनी है यह तो आने वाले वक्त में पता चल पाएगा।
पेरिस में 2 दिन पहले ही तीन आतंकियों ने शार्ली ऐब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम देने वालो में एक आरोपी ने कल सरेंडर कर दिया था जबकि 2 आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।