मौत की अफवाहों के बीच 92 साल के नाइजीरिया के एक मौलवी ने कहा कि वह स्वस्थ है। यही नहीं उनका यह भी कहना है कि वह शादी करने का जारी रखेंगे। बता दें कि नाइजीरिया के यह मुस्लिम धर्मगुरु अपनी 97 बीवियों के कारण चर्चा में आए थे। मोहम्मद बेल्लो अबुबकर नाम के इस्लामिक मौलवी ने 107 के करीब महिलाओं से शादी की है, जिनमें से वह 10 महिलाओं को तलाक दे दिया है। फिलहाल वह 97 बीवियों के शौहर हैं। इंडिपेंडेंट कि रिपोर्ट के मुताबिक धर्मगुरु का मानना है कि पत्नियों की संख्या के बारे में कोई विशिष्ट नियम नहीं है और उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने एक पाक उद्देश्य की पूर्ति के लिए इतनी शादी की है।

रिपोर्ट के धर्मगुरु ने वेनगार्ड अखबार से बात करते हुए कहा कि यह एक उन्हें सौंपा गया एक काम है जिसको उन्हें आखिरी तक करना है। साथ ही उन्होंने अपनी मौत के दावों को खारिज कर दिया है। बेल्लो के 180 बच्चें है,जिनमें से कई बाहर रहते हैं। वह पहली बार 2008 में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नजर आए, उस समय उनकी 86 पत्नियां थी। धर्मगुरु ने दावा किया था कि अल्लाह ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा है इसलिए वह शादी कर रहे हैं।

Speed News: जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

स्थानीय शरिया अदालत के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में इस शर्त के साथ छोड़ दिया गया था कि वह 86 में से 82 पत्नियों को तलाक दे दिया था। लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और अब तक 97 शादी कर चुके हैं। साथ ही वह और इंटरव्यू देकर दावा कर रहे हैं कि वह और भी शादी करेंगे। मुस्लिम धर्मगुरु का कहना है कि उनकी सिर्फ 97 बीवियां है। अभी वह और शादी करना चाहते हैं। मैं तब तक शादी करना जारी रखूंगा जब तक मैं जिंदा हूं।

READ ALSO: मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महिला के साथ बैठने पर जताया ऐतराज़, अमेरिकी एयरलाइन ने बदली सीट

मुस्लिम विद्वानों का मानना है कि उनके धर्म ग्रंथों में इस बात की इजाजत दी गई है कि अगर कोई शख्स सक्षम है और महिलाओं को सभी संसाधन बराबरी से दे सकता है तो वह चार शादी कर सकता है।

READ ALSO: वीडियो: पवित्र गंगा तट हर की पौड़ी में सैंडल पहन कर पहुंची राधे मां, लोगों में गुस्सा