उत्तर पूर्व नाइजीरिया की मस्जिदों में आज दो बम विस्फोट हुए जिनमें कम से कम 55 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गये। उधर बोको हराम लड़ाकों ने पड़ोसी कैमरून में एक शहर पर कब्जा कर लिया।

मैदुगुड़ी, योला और केरावा में हमलों ने इस्लामिस्ट आतंकवादियों की और से मौजूदा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय खतरे को एक बार फिर रेखांकित किया है जबकि सेना सफलता का दावा करती है।

पहला हमला मैदुगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे के आसपास हुआ। हाल के महीनों में नाइजीरिया में आत्मघाती हमलावरों ने सैकड़ों लोगों की जान ली है।