स्थानीय ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर रविवार को योग स्क्वायर में तब्दील हो गया। रंग बिरंगे परिधान पहने करीब 30,000 लोगों ने योगासन कर प्रथम अंतरराष्ट्रय योग दिवस मनाया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां टाइम्स स्कवायर पर योगाभ्यास देखा। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया और इसमें भागीदारी करने तथा इस दिन को सफल बनाने को लेकर लोगों की सराहना की।

उन्होंने इस मौके पर अपनी टिप्पणी में कहा, मैं आपको बधाई देती हूं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है और आपने अपनी विशाल भागीदारी से इसे दोगुना ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने कहा, आप सब अब योगदूत हैं। उन्होंने कहा कि योग तनाव से राहत दे सकता है।

Also Read: बॉलीवुड ने मनाया International Yoga Day

टाइम्स स्कवायर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, अमेरिकी कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड और संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी भी मौजूद थे।