न्यूयार्क सिटी में एक कंसर्ट स्थल के भीतर गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस आयोजन स्थल पर हिप-हॉप कलाकार टीआई को कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार (25 मई) रात स्थानीय समयानुसार 10 बज कर 15 मिनट पर मैनहट्टन के यूनियन स्क्वायर के निकट इरविन प्लाजा में हुई।
उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली मारी गयी और 33 वर्षीय एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी। एक व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने उस व्यक्ति के नाम के बारे में नहीं बताया गोलीबारी में 26 वर्षीय एक महिला के पांव में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि चौथा व्यक्ति खुद ही चल कर अस्पताल पहुंचा। इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। संगीत के आयोजन स्थल वाले इरविन प्लाजा में 1,025 लोगों के बैठने की क्षमता है।