कांग्रेस से मिलने वाले कोष की कमी के बीच नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने के लिए रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ अपने करार को बढ़ा दिया है और यह करार 49 करोड़ डॉलर का है। यह जानकारी अमेरिकी एजेंसी ने दी है।
इस नए करार के तहत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजने के लिए अमेरिका रूस पर निर्भरता को बरकरार रखेगा। शीत युद्ध के बाद से दोनों देशों के रिश्तों के निम्नतम बिंदु पर पहुंच गए हैं, फिर भी यह समझौता वर्ष 2019 तक चलेगा।
जुलाई 2012 में अपने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम को बंद करने के बाद से अमेरिका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए रूस पर निर्भर है। नासा ने कल कहा कि पिछले पांच वर्ष से अमेरिकी कंपनियों बोइंग और स्पेसएक्स के निजी यानों के विकास के लिए कोष की कमी ने नासा के सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।