अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन मैदान में है। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ हैरान करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप के नग्न पुतले के बाद अब हिलेरी क्लिंटन का न्यूड स्टैच्यू अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में देखा गया। इस बात का पता तब चला जब पास से गुजरने वाले लोगों का पुतले पर ध्यान गया। इस स्टैच्यू में एक आदमी को हिलेरी क्लिंटन के ब्रेस्ट को किस करते हुए दिखाया गया है। कुछ लोगों ने इस स्टैच्यू की तस्वीर को इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी।

न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक हिलेरी के इस पुतले को देखकर लोग काफी हैरान और भड़के हुए थे। एक महिला ने हिलेरी के पुतले को गिरा दिया और उसके सिर पर लात मारी। पुतले को गिराने वाली महिला ने अपना नाम नैंसी बताया है और कहा कि स्टैच्यू बहुत ही अपमानजनक था। वहीं, पुतला लगाने वाले शख्स ने स्टैच्यू को बचाने की कोशिश की। बाद में पुतले को हटा दिया गया क्योंकि उसके पास इसे लगाने का परमिट नहीं था।

वीडियो: ट्रंप बोले- “मुझे 2005 में पारित की गई भद्दी टिप्पणीयों पर गर्व नहीं है”

गौरतलब है कि इससे पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के नग्न पुतले लगे पाए गए थे। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार इन पुतलों को INDECLINE (इनडेक्लाइन) नामक समूह ने लगाया था। समूह ने इसे ““The Emperor Has No B—s”” प्रोजेक्ट नाम दिया है। ये पुतले न्यूयॉर्क, सैन फ्रैंसिस्को, लॉस एंजेलेस, क्लीवलैंड और सिएटल में लगाए गए थे। पुतले लगाने वाले समूह के प्रवक्ता ने एक अमेरिकी अखबार को बताया था कि इन पुतलों की प्रेरणा उन्हें हैन्स क्रिस्चयन एंडरसन की एक कहानी से मिली। कहानी में एक आत्ममुग्ध राजा एक ऐसी पोशाक पहनता है जो दरअसल होती ही नहीं है। राजा को भ्रम होता है कि उसने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे हैं लेकिन दूसरों को वो नंगा दिखायी देता है। प्रवक्ता के अनुसार ये पुतले “आधुनिक तानाशाह राजा और उसके पाखंड” का प्रतीक हैं।

donald trump naked statue
अमेरिका के पांच बड़े शहरों में लगाए गए डोनाल्ड ट्रंप के पुतले (photo by Reuters)