फ्रांस में क्रिसमस के मौके पर मस्जिद में तोड़-फोड़ और कुरान की प्रतियां जलाने का प्रयास किए जाने की खबर है। यह घटना कोर्सिका आइलैंड पर हुई, जो कि काफी मशहूर पर्यटन स्‍थल है। फ्रांस के पीएम Manuel Valls ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है। उन्‍होंने लिखा, ‘इस घटना को किसी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।’

क्रिसमस के मद्देनजर फ्रांस में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम थे। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी मस्जिद में तोड़-फोड़ करने वालों में कामयाब रहे। वे नारे लगा रहे थे, ‘अरब के लोगों, देश से बाहर निकलो’ और ‘ये देश हमारा है’।

यह हमला शुक्रवार के दिन किया गया। ये दिन मुस्लिम और ईसाइयों के लिए प्रार्थना का दिन होता है। आपको बता दें कि इस साल क्रिसमस, ईद के बिल्‍कुल अगले ही दिन पड़ा, जिसे मुस्लिम पैगंबर मोहम्‍मद के जन्‍मदिन के रूप में मनाते हैं।

नवंबर में पेरिस में आतंकी हमले हुए थे, जिसमें 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। इन हमलों की जिम्‍मेदारी आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने ली थी। इन हमलों के बाद से फ्रांस में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।