यूरोप में केबल कार की सैर करने गए 45 लोगों की रात बड़ी भयानक बीती। दरअसल, उन लोगों को अपनी पूरी रात यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ों पर बनी केबल कार में बैठे-बैठ बितानी पड़ी। दरअसल, गुरुवार (8 सितंबर) को यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ Mont Blanc पर बनी केबल कार की राइड में तकनीकी दिक्कतें आ गईं। उसकी वजह से केबल कार बीच में ही अटक गई। केबल कारों में मौजूद 45 लोग भी वहीं के वहीं फंस गए या यूं कहें लटक गए। मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी रात उन लोगों को वहीं काटनी पड़ी। हालांकि, बाद में हेलिकॉप्टर्स की मदद से उन्हें नीचे उतार लिया गया। 45 लोगों को उतारने के लिए 4 हेलिकॉप्टर का सहारा लिया गया।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, राइड की कुल लंबाई वैसे तो बस 5 किलोमीटर है। जिसे पूरा होने में हद से हद 35 मिनट लगते हैं। लेकिन वे लोग शाम को 5 बजे राइड में बैठने के घंटों बाद तक अटके रहे। यह झूला फ्रांस और इटली के बीच लगा हुआ है। यह Aiguille du Midi peak और Helbronner summit के बीच है। इसकी ऊंचाई 3 हजार मीटर बताई जा रही है। हालांकि, राइड के रुकने की घटना होने के बाद जब यह ठीक हो गई तो 5 मिनट बाद ही इसे फिर से चला दिया गया।

Top 5 News: Modi On Terrorism In India-ASEAN… by Jansatta