ब्यूटी कॉन्टेस्ट  में अबतक आपने महिलाओं और लड़कियों को ही जीत हासिल करते देखा होगा। लेकिन मेक्सिको में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अनूठी शुरुआत देखने को मिली है जहां एक ट्रांसजेंडर सुंदरी को मिस मेक्सिको खिताब से नवाजा गया। रेड बाथिंग सूट के साथ परेड कॉन्टेस्ट की शाम परेड करती प्रतियोगियों ने मानवाधिकार और जलवायु परिवर्तन पर सवालों के जवाब दिए। इस दौरान स्टेज पर हारे हुई प्रतियोगियों द्वारा थोड़ा विरोध प्रदर्शन भी देखा गया। इस परेड और विरोध के बीच पश्चिम मैक्सिको राज्य के कोलामा से श्यामल रंग की प्रतियोगी को मिस ट्रांस ब्यूटी मेक्सिको 2019 चुना गया। इवान्ना कैजारेस अपना नाम सुनते ही मुस्कुरा पड़ी और उन्होंने इस ब्यूटी ताज ग्रहण किया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट का यह दूसरा संस्करण था, इस कॉनटेंस्ट का मकसद मैक्सिको में ट्रांसजेंडर की मजबूती और मेक्सिको में उन्हें और स्वीकार्य बनाना था।

गौरतलब है कि मैक्सिको ट्रांसजेंडर के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। एक स्थानीय एलजीबीटी राइट्स ग्रुप लेट्रा एस के मुताबिक 2013 से 2018 तक 261 ट्रांसजेंडर महिलों की हत्या की गई है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट का वीकेंड काफी शानदार और खुशनुमा रहा। प्रतियोगियों ने क्षेत्रीय वेशभूषा और मेकअप के साथ अपना-अपना प्रदर्शन दिया। मिस कोलिमा ने तेंदुए की छाप वाली कास्ट्यूम पहनी थी वहीं, मिस बजाज कैलिफोर्निया की कॉस्ट्यूम पर अंगूर की आकृतियों बनी थी, दरअसल उनके राज्य की अंगूर से बनी शराब काफी मशहूर है।

एपी की खबर के अनुसार सभी 21 ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन्स ने मेक्सिको के अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में रखी गई थी। प्रतियोगियों को बिकनी वियर, क्षेत्रिय कॉस्ट्यूम और औपचारिक पहनावे के आधार पर मुल्यांकित किया गया।
27 वर्षीय इवान्ना कैजारेस ने दूसरे स्थान की मिस बजाज कैलिफोर्निया और तीसरे स्थान की मिस मेक्सिको सिटी को हराकर ताज अपने नाम किया।

जीत के बाद इवान्ना कैजारेस ने बताया कि उनके बदलाव का सबसे कठिन हिस्सा उनके बदलाव को लोगों द्वारा स्वीकार करना था। हालांकि मेरे उनके लिए उनके परिवार की समर्थन सबसे ज्यादा मायने रखता था। गौरतलब है कि इवान्ना कैजारेस ने कम्यूनिकेशन में डिग्री ली है और वह एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं। अपनी जीत को लेकर वह कहती हैं कि वह अब खुद को ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज के तौर पर देख रही हैं। वह चाहती है कि मेक्सिको में ट्रांस महिलाओं के लिए सम्मान की भावना हो।