अमेरिका के साउथ डकोटा क्षेत्र में बदले की भावना से एक व्यक्ति ने अपनी प्रेगनेंट एक्स-गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट्स को कैंची से काट दिया। इसके बाद इस 45 वर्षीय टोनी लेडबेटर को जेल भेज दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब टोनी अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बात चीत करने उसके घर गया। बातचीत के दौरान दोनों में बहस हो गई और टोनी ने गुस्से में कैंची से इसके प्राइवेट पार्ट्स काट दिए। इसके बाद भी टोनी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर घूसों से वार किया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी टोनी ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि गुस्से में टोनी ने कैंची उठाई और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट काट दिए इसके बाद खुद टोनी ने 911 पर कॉल की।इस पूरे घटनाक्रम में बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है पर महिला को कई सर्जरियों से गुजरना पड़ेगा। टोनी पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी कोहनी से महिला की गर्दन पर भी वार किया।
वीडियो: आरोपी टोनी ने बदले की भावना से महिला पर हमला किया
[jwplayer asJXEdvA]
इसके बाद इसने कंबल से महिला का मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश की। इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद टोनी ने 911 पर कॉल की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
Read Also: दिल्ली नहीं बल्कि यह शहर है भारत का क्राइम कैपिटल माना जाता है महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक