Murder at Mosque: फ्रांस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति को एक संदिग्ध शख्स ने जान से मार डाला और हत्या की वारदात का अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। हत्या के बाद आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर ये आरोपी इटली पहुंच गया और वहां की पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
दरअसल, यह मामला दक्षिणी फ्रांस के ला ग्रांडे कॉम्बे शहर का है। यहां मस्जिद में नमाजी की हत्या करने वाले शख्स की तलाश कर रही थी। मीडिया ने बताया कि मस्जिद के सीसीटीवी में यह देखा गया कि आरोपी ने मर्डर का वीडियो भी बनाया था और वह ईश निंदा भी कर रहा था।
इस्लामोफोबिक नजरिए से भी हो रही जांच
इस घटना के बीच ही फ्रांस के गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि आरोपी ने इटली में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है। दूसरी ओर लोकल प्रॉसिक्यूटर अब्देलक्रिम ग्रिनी ने रविवार को कहा कि इनवेस्टिगेटर्स इस संभावना को ध्यान में रख रहे हैं कि यह इस्लामोफोबिक कृत्य था। हम सबसे पहले इसी पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह एकमात्र ऐसा मामला नहीं है।
संदिग्ध का नहीं कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड- प्रॉसिक्यूटर
अभियोजक ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 2004 में फ्रांस में पैदा हुआ था, जो इस इलाके में रहता था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि धर्म के आधार पर नस्लवाद और घृणा का फ्रांस में कभी कोई स्थान नहीं होगा। प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।
पूर्व पीएम इमरान खान पर हमले के मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास
मृतक के समर्थन में निकाला मार्च
पेरिस की ग्रैंड मस्जिद ने एक बयान में हमले की निंदा की और कहा कि मरने वाले की पहचान अबुबकर के तौर पर हुई, जिसने मस्जिद की पूरी सफाई की थी। मृतक के समर्थन में रविवार को ला ग्रैंड कॉम्बे में एक मार्च निकाला गया। वहीं राजधानी पेरिस में इस्लाम विरोधी अपराधों के खिलाफ एक सभा आयोजित की गई।