ब्रिटेन के ल्यूटन में एक 10 साल के स्कूली छात्र को रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। इस छात्र के साथ एक और नाबालिग को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस नाबालिग छात्र की उम्र 11 साल है। इन दोनों पर आरोप था कि इन दोनों ने 7 साल की स्कूल छात्रा के साथ रेप किया है। जिस वक्त यह घटना हुई इस वक्त दोषी की उम्र 10 साल थी जबकि साथी की उम्र 12 साल थी। साल 2014 से मार्च 2016 तक इन दोनों ने 12 से अधिक बार पीड़िता के साथ रेप किया। इन दोनों को ल्यूटन मजिस्ट्रेट यूथ कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले की सुनवाई 5 दिन तक चली। इस मामले में एक तीसरा अभियुक्त घटना के वक्त जिसकी उम्र 12 साल थी। उसे इन सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों को घटना का पता तब चला जब मार्च 2016 में पीड़िता जिसकी उम्र इस वक्त 9 वर्ष है ने अपनी मां को इस पूरी घटना की जानकारी दी। उसने अपनी मां को बताया कि जब वह सात साल की थी तब से उसका शोषण किया जा रहा है। इसने अपनी मां को बताया कि ये लड़के उसे डराते और धमकाते थे कि अगर उसने इन दोनों की बात नहीं मानी तो वो उसे उसके बेस्ट फ्रेंड के साथ खेलने नहीं देंगे।
वीडियो: बलात्कारी को ज़मानत मिलने के बाद, भयभीत पीड़ित नाबालिग ने आत्मदाह का प्रयास किया
पीड़िता ने वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में अपनी गवाही दी। पीड़िता की मां ने कहा कि इस पूरी घटना को जानने के बाद वो सदमे में हैं। स्कूल के बाद दोषी छात्र पीड़िता को बेडरूम में ले जाते थे और उसका रेप करते थे। यह सिलसिला 2 साल तक चला। इस पूरे मामले पर बचाव पक्ष ने कहा कि पीड़िता मनगणंत कहानी बना रही है। उसकी ये कहानियां ग्रांड थेफ्ट ऑटो नामक गेम से प्रेरित हैं। यही गेम खेलकर पीड़िता ने यह कहानी बनाई है। इन दोनों दोषियों को अगले महीने साइक्लॉजिकल टेस्ट के बाद सजा सुनाई जाएगी।
Read Also: बलात्कार पीड़ित दलित नाबालिग लड़की ने रेपिस्ट के जेल से छूटने पर डर से खुद को लगाई आग, 40% जली