उत्तरपूर्वी जापान में गुरुवार (24 नवंबर) को सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। इससे दो दिन पहले फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी आयी थी। जापान के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार 6.23 बजे आने वाले इस भूकंप के कारण भूकंपीय तरंगों का जोखिम नहीं है या इससे किसी प्रकार की हानि होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप तोक्यो के उत्तरपूर्व से 210 किमी दूर फुकुशिमा के करीब आया। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र के आॅपरेटर के हवाले से बताया कि भूकंप से फुकुशिमा के संयंत्र में कोई नई समस्या नहीं आयी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को 6.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण सुनामी की लहरें उठीं थीं। सुनामी के कारण फुकुशिमा संयंत्र के पास एक मीटर तक ऊंची लहरें उठी थी।
जापान में फुकुशिमा के करीब 5.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
दो दिन पहले फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी आयी थी।
Written by एएफपी
तोक्यो

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 24-11-2016 at 13:31 IST