आतंकी संगठन आईएसएस (ISIS) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक छोटा सा बच्चा एक कैदी को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो आईएस ने खुद जारी किया है। अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक, यह वीडियो आईएस की प्रोपगेण्डा वीडियो है। जिसे फैलाकर वह लोगों में डर पैदा करना चाहता है। इस वीडियो को ‘But If You Return, We Will Return 3’ नाम से सोशल मीडिया पर 19 सितंबर को शेयर किया गया है। यह पूरा वीडियो 15 मिनट का है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 10 साल है वह एक बंदूक लिए खड़ा होता है। इसके बाद एक बड़ा आतंकी उसे अपने पास बुलाकर उसके हाथ में दूसरी बंदूक थमा देता है। फिर उस बच्चे के सामने एक कैदी को लाया जाता है। उस कैदी की आंख पर पट्टी बंधी होती है। बच्चे के सामने लाते ही उस कैदी की पट्टी खोल दी जाती है। इसके बाद बड़े आतंकी की मदद से बच्चा उस कैदी को गोली मार देता है।
वीडियो में बोल रहा शख्स बताता है कि जिस कैदी को मारा गया वह एक जासूस था। जिसे इराक से पकड़ा गया था। यह वीडियो मैसूल में शूट हुई है। आईएस ने जून 2014 में मैसूल पर कब्जा किया था। तब से अबतक इराकी सेना लगातार कोशिश कर रही है कि वह मैसूल से आईएस को खदेड़ दे। आईएस का यह पहला वीडियो नहीं है जिसमें बच्चों का इस्तेमाल किया गया हो। इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया गया था। उसमें एक नहीं पूरे पांच बच्चों को दिखाया गया था। उनमें से एक बच्चे की पहचान ब्रिटेन के नागरिक के रूप में हुई थी। वे बच्चे भी जासूसों को मारते हुए दिखाए गए थे।
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/gnNTSjaonBA