संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह ऐतिहासिक परमाणु समझौते के विभिन्न पक्षों के क्रियान्वयन में नाकाम रहा है साथ ही वॉशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह इनका क्रियान्वयन करे अन्यथा औपचारिक शिकायत का सामना करे। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि समझौते में अमेरिका अपनी ओर से देरी कर रहा है। समझौते का उल्लेख करते हुए रूहानी ने वैश्विक संस्था से कहा, ‘बीते कई महीनों में अमेरिका की ओर से जेसीपीओए का पालन नहीं करना यह दिखाता है कि तरीका दोषपूर्ण है और उन्हें इसमें तत्काल सुधार करना चाहिए।’ यह समझौता तेहरान, वॉशिंगटन समेत पांच प्रमुख राष्ट्रों के साथ जनवरी में प्रभाव में आया था। ईरान ने प्रतिबंध हटाए जाने की शर्त पर अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना स्वीकार किया था। पर्यवेक्षकों के मुताबिक ईरान ने अपने वचन का पालन किया लेकिन तेहरान का आरोप है कि वॉशिंगटन ने उसे अब भी अतंरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली से बाहर रखा है।
संरा महासभा में परमाणु समझौते को लेकर ईरान की अमेरिका को चेतावनी
ईरान ने प्रतिबंध हटाए जाने की शर्त पर अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना स्वीकार किया था।
Written by एएफपी
संयुक्त राष्ट्र

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 23-09-2016 at 12:56 IST