मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों ट्वीटर पर ट्रोल कर रहा है। वीडियो में एक महिला सातवीं मजिल पर खिड़की से लटकी हुई थी और दूसरी महिला इन सब से बेफिक्र वीडियो बना रही थी। सातवीं मंजिल से गिर रही महिला बार-बार मदद के लिए पुकारती है, लेकिन दूसरी महिला उसकी कोई मदद नहीं करती है। दरअसल, ये मामला कुवैत का है। खिड़की से लटक रही महिला नौकरानी है। वो किसी बात से तंग आकर आत्महत्या के लिए छलांग लगाती है, लेकिन इसी बीच उसका इरादा बदल जाता है और वो खिड़की के सहारे लटक जाती है।
दूसरी ओर वीडियो बना रही महिला नौकरानी की मालकिन है। वो अपनी नौकरानी के बार-बार मदद के लिए पुकारने पर भी उसकी मदद नहीं करती है। लेकिन वो कहते हैं न ‘जोको राखे साइंयां, मार सके न कोई’। महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब नीचे खड़े लोगों ने महिला को गिरते हुए देखा तो वो मदद के तैयार हो गए।
1/ Shocking vid of Ethiopian domestic worker screaming 4 help just before falling 7floors down. Her female Kuwaiti employer simply films her pic.twitter.com/4byHSKVoNa
— Jenan Moussa (@jenanmoussa) March 31, 2017
इसी बीच महिला का हाथ खिड़की से छूट गया और वह नीचे गिर गई। लेकिन, गनीमत ये रही कि नीचे पतरे पर गिरी और उसकी जान बच गई। जब लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो वो हैरान रह गए। महिला की सांसे चल रही थी। घटना स्थल पर मौजूद लोग महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, अब महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे थोड़ी चोटें आई थी।
वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो बना रही महिला को नौकरानी को न बचाने की कोशिश करने पर और वीडियो बनाने के जुर्म में हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा ‘The Kuwait Society for Human’ मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट आते ही कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि ट्वीटर पर 12 मिनट के इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। इसे ट्वीटर पर Jenan Moussa द्वारा पोस्ट किया गया है।