बुधवार को भारत से सऊदी अरब जा रहे Emirates airline के एक विमान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग की थी। विमान तेजी से आया और रनवे के आखिर से जा टकराया था। इसके बाद प्लेन धू-धू कर जलने लगा था और इससे धुएं का गुबार उठ रहा था। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे हुई थी। उस समय विमान में 300 लोग सवार थे, जिनमें से 226 भारत केवल भारत के थे।
अब प्लेन के अंदर की एक वीडियो सामने आई है, जो इस क्रैश लैंडिग से बिलकुल पहले की है। वीडियो में विमान के अंदर सवार यात्रियों में अफरातफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। लोग अपनी सीट पर खड़े हैं और जल्दी से उतरने की कोशिश में हैं। ऐसी हालत में भी कुछ लोग अपना सामान लेने की कोशिश में थे, तो कुछ बैग छोड़कर जल्दी बाहर निकलने की चाहते थे। लोग इस कदर डरे हुए थे कि कुछ लोग तो अपने जूते-चप्पल भी नहीं पहन पाए और भाग निकले।
लैंडिंग से लेकर विमान के धूं-धूंकर जाने तक की रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें आई हैं। इससे पता चलता है कि कैसे सिर्फ90 सेकेंड के भीतर विमान में मौजूद 282 यात्रियों और 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान तिरुवनंतपुर से बुधवार सुबह 10 बजकर 19 मिनट रवाना हुआ था, इसे 12 बजकर 50 मिनट पर दुबई पहुंचना था। लेकिन लैंडिंग गियर में कुछ तकनीकी खराबी के चलते विमान को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि इसमें 1 फायरमैन की मौत हो गई थी। वीडियो में देखें इमरजेंसी लैंडिग से पहले का अफरातफरी भरा माहौल-
Read More: यूपी: 50 से 150 रुपए में धड़ल्ले से बिक रहे रेप के वीडियो, पुलिस भी रोकने में नाकाम
https://twitter.com/rehanquereshi/status/760883989490040833
Read More: Video: लाइव स्टंट में हुआ बड़ा हादसा, गर्दन पर जा लगा जलता हुआ तीर
इससे पहले फ्लाइट नंबर EK521 की इमरजेंसी लैंडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। इसमें लैंडिग के बाद जलते विमान को देखा जा सकता है।
https://twitter.com/FlightAlerts777/status/760773882265604097