भारतीय अमेरिकी सीमा वर्मा ने देश की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा एजेंसी के शीर्ष पद की शपथ ली है। उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने व्हाइट हाउस में कल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वास्थ्य सेवा की प्रमुख एजेंसी का नेतृत्व करने के लिये अमेरिका के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक का चयन किया है। ’’ सीमा वर्मा 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर एंड मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी।
सीमा ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में अपनी सेवा देने वाली कैबिनेट रैंक की पहली अधिकारी हैं। निक्की भारतीय मूल की हैं। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में दो दशक से लंबे योगदान के बाद सीमा को यह शीर्ष संघीय पद हासिल हुआ है। सीमा ने इंडियाना, आयोवा, ओहियो, केंटुकी और मिशिगन जैसे राज्यों में स्वास्थ्य सेवा सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है ।
सीमा ने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति की आभारी हूं और निजी क्षेत्र के अविश्वस्नीय प्रतिभाशाली समूहों को सरकारी सेवाओं में लाने की सराहना भी करती हूं। ’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस दल का हिस्सा बन खुश हूं । ’’ सीमा ने कहा कि इस समय देश की स्वास्थ्य सेवा चौराहे पर खड़ी है और उसे दुरच्च्स्त करने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।
बता दें अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित एक शीर्ष पद के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा के नाम को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद वह ओबामाकेयर को ‘‘निरस्त और प्रतिस्थापित करने’’ के सरकार के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 वोट से वर्मा के नाम को मंजूरी दी। व्हाइट हाउस ने उन्हें ‘‘निर्विवाद रूप से योग्य’’ बताया था।
ऐसी संभावना है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वर्मा 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर और मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में अपनी सेवा देने वाली भारतीय मूल की कैबिनेट रैंक की पहली अधिकारी हैं। स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा इंडियाना सहित कई राज्यों में स्वास्थ्य देखरेख सुधारों की प्रमुख योजनाकार रही हैं।
