अमेरिका में बने सबसे बड़े हिंदू मंदिर की सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी एक मुस्लिम शख्स पर है। जिस शख्स की यहां बात हो रही है उसका नाम जावेद खान है। जावेद यूएस के इंडियाना में बने सबसे बड़े मंदिर का सिक्यूरिटी इंचार्ज हैं। लेफिटिनेंट जावेद 8 डिग्री ब्लैक बेल्ट चेंपियन होने के साथ-साथ किक बॉक्सिंग के भी चैंपियन हैं। जावेद का जन्म भारत के मुंबई में हुआ था। अब उनका भारत वाला घर लोनावला में है। जावेद 2001 में इंडियाना जाकर बस गए थे। वह 1986 से अलग-अलग कंपीटिशन में हिस्सा लेने के लिए यूएस जाते रहते थे।

दरअसल, इस मंदिर में पहले सुरक्षा नहीं थी। उस वक्त जावेद सिर्फ इंडियाना पुलिस डिपार्टमेंट का हिस्सा हुआ करते थे। इस मंदिर में जावेद की एंट्री कैसे हुई इसका भी एक दिलचस्प किस्सा है। जावेद की बेटी एक तेलुगू लड़के से शादी करना चाहती थी। जावेद ने इसी मंदिर में उनकी शादी करवा दी। तब से लोग उन्हें जानने लगे। इसके बाद एक दिन जावेद को लगा कि मंदिर को सुरक्षा की जरूरत है। मंदिर उस वक्त पूरा तैयार नहीं था। वहां के ट्रस्ट ने उन्हें ही सिक्योरिटी चीफ बनाने का प्रस्ताव रख दिया। जावेद भी राजी हो गए और पुलिस डिपार्टमेंट ने भी उन्हें ही भेज दिया। पिछले साल हुई ओपनिंग से अबतक वहां के चीफ जावेद ही हैं।

इस काम के बारे में पूछे जाने पर जावेद ने कहा, ‘मैं दुनिया को सिर्फ एक मैसेज देना चाहता हूं कि हम सब एक हैं। हम सब लोग ईश्वर के बच्चे हैं। बस सभी भगवानों के नाम अलग हैं। हर कोई अलग-अलग को पूजता है। मुझे यहां नौकरी करना बिल्कुल अजीब नहीं लगता, बल्कि मंदिर में होने पर मुझे लगता है कि मैं यूएस में नहीं भारत में हूं।’

India born Muslim, Lt Javed Khan, US Hindu temple,
जावेद खान (फोटो क्रेडिट-www.javed-khan.com)