एक भारतीय लड़के का यूएस में कत्ल कर दिया गया है। वह लड़का हैदराबाद का रहने वाला था। उसी के रूममेट ने उसे मार दिया। जिस लड़के का कत्ल हुआ वह 25 साल का था और उसका नाम संकीर्थ था। संकीर्थ की लाश सोमवार (18 जुलाई) को टेक्सस में उसके कमरे से मिली।
पुलिस ने संकीर्थ के साथ रहने वाले साई संदीप गोद को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ जारी है। दूसरे रूममेट का आरोप है कि साई और संकीर्थ की आपस में लड़ाई हुई थी।
संकीर्थ दो साल पहले यूएस आया था और पिछले 3 महीनों से वहां काम कर रहा था। उसने साइंस प्रोग्राम में मास्टर्स की हुई थी। संकीर्थ के कमरे में संदीप एक महीने पहले ही आया था। इससे पहले संकीर्थ दूसरे लड़के के साथ कमरे में रह रहा था।
संकीर्थ के पिता, जी विजयकुमार एक सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी मां रमादेवी को बेटे की मौत के बारे में मंगलवार को पता लगा। फिलहाल संकीर्थ की बॉडी को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।