डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने अपने प्रचार अभियान के लिए सितंबर में रिकॉर्ड 15.4 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी। अगस्त में उन्होंने 14.3 करोड़ डॉलर जमा किए थे जबकि उनके विरोधी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने नौ करोड़ डॉलर जुटाए थे। चुनाव जैसे जैसे पास आता है, चंदे की राशि बढ़ती जाती है। राष्ट्रपति पद का चुनाव चुनाव आठ नवंबर को है। चंदे की राशि हिलेरी के प्रचार अभियान और डेमोक्रेटिक पार्टी में बांटी जाती है। आम चुनाव में एक अमेरिकी 2,700 डॉलर तक का चंदा दे सकता है। इससे अधिक धनराशि उम्मीदवारों की बजाए समितियों के पास जाती है। हिलेरी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके सहयोगियों ने टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर विज्ञापनों पर 15 करोड़ डॉलर की भारी भरकम राशि खर्च कर अक्तूबर के महीने की शुरुआत की है। उनके प्रचार अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि नौ लाख से अधिक लोगों ने सितंबर में चंदा दिया और अब तक 26 लाख लोग चंदा दे चुके हैं। ट्रम्प के प्रचार अभियान ने अब तक सितंबर का अपना आंकड़ा जारी नहीं किया है।
हिलेरी ने कहा, सितंबर में रिकॉर्ड 15.4 करोड़ डॉलर चंदा जमा किया
हिलेरी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके सहयोगियों ने टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर विज्ञापनों पर 15 करोड़ डॉलर की भारी भरकम राशि खर्च कर अक्तूबर के महीने की शुरुआत की है।
Written by एएफपी
वॉशिंगटन।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 02-10-2016 at 16:58 IST