तमिलनाडु के एक विधायक ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की प्रेरणा देने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पार्टी की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता हैं। यह बात ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ पार्टी (AIADMK) से तमिलनाडु के कन्नूर से विधायक ए रामू ने कही है। उनके मुताबिक, हिलेरी को राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होने की प्रेरणा जयललिता से ही मिली थी। रामू ने यह बात मंगलवार(2 अगस्त) को कही। राजू ने यह बात किसी सम्मेलन में नहीं बल्कि तमिलनाडु की एसेंबली में कही है। राजू ने 2014 में AIADMK ज्वॉइन की थी और वह पहली बार पार्टी की तरफ से विधायक बने हैं। राजू ने कहा, ‘अमेरिका में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में खड़ी है। इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि अम्मा (जयललिता) ही हैं। वह भारत आई थीं और अम्मा से मिली थीं’

दरअसल रामू जिस मुलाकात का यहां जिक्र कर रहे थे वह 2011 में हुई थी। रामू ने आगे कहा, ‘उस मीटिंग की वजह से हिलेरी को चुनाव लड़ने की बात सूझी। वह अम्मा की इंग्लिश देखकर भी हैरान रह गई थीं। इस मुलाकात के बाद ही वह जाकर राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी होने को राजी हुईं।’

हिलेरी क्लिंटन अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से कैंडिडेट हैं। यह चुनाव 2016 के अंत में होने हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने हिलेरी पर विवादित टिप्पणी की थी। ट्विटर पर किए गए ऋषि के उस ट्वीट को देखकर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी।

Read Also: DMK MP को थप्‍पड़ मारने वाली सांसद शशिकला ने कहा- जयललिता ने उन्‍हें मारा, प्रताडि़त कर रही हैं