ऑस्ट्रेलिया में अमेरिका की राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन का आपत्तिजनक चित्र लगाया गया था। दीवार पर लगे इस चित्र को देखकर वहां रहने वाले कई लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई। ऐसे में विवाद बढ़ने पर कलाकार ने पेंटिंग को बुर्का पहना दिया। यह पेंटिंग ऑस्ट्रलिया के मेलबर्न की एक दीवार पर लगाई गई थी। जिस दुकान पर यह पेंटिंग लगी थी वह एक स्कूटर रिपेयरिंग की दुकान है। पेंटिंग में क्लिंटन को स्विमसूट में दिखाया गया था। इसके साथ ही उनकी बॉडी के साथ 100 डॉलर के नोट भी लगाए गए थे। प्रशासन ने इसे हटवाने का आदेश देते हुए कहा था कि पेंटिंग उनकी लिंग समानता नीति के खिलाफ है। प्रशासन की तरफ से काउंसिल के प्रमुख कार्यकारी स्टीफन वॉल ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘हम इसे इसलिए नहीं हटवा रहे क्योंकि इसमें हिलेरी को दिखाया गया है बल्कि इसलिए हटवा रहे हैं क्योंकि इसमें एक महिला को लगभग न्यूड दिखाया गया है।’

दुकान वाले को मिलने लगी धमकी: पेंटिंग पर विवाद होने के बाद दुकान वाले को धमकी मिलने लगी कि वह पेंटिंग को जल्द से जल्द हटा ले वर्ना उसे फाइन लगाया जाएगा। इसके बाद लुसक्स नाम के उस आर्टिस्ट ने आकर हिलेरी को बर्का पहना दिया। अब सिर्फ उनकी आंखें दिख रही हैं। इस पेंटिंग के साथ उन्होंने लिखा, ‘अगर यह मुस्लिम महिला भी आपको बुरी लगती है तो आप नस्लवादी और इस्लामोफोबिक हैं।’

Read Also: हिलेरी क्लिंटन ने जयललिता से ली चुनाव लड़ने की प्रेरणा

ऐसा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ हिलेरी की ही पेंटिंग बनी है। हिलेरी से पहले यहां रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की भी पेंटिंग लगी थी। उन्हें भी न्यूड दिखाया गया था।

https://twitter.com/streetartglobe/status/760115551653855232