मध्य अमेरिका में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण आम तौर पर सूखी रहने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है और तूफान आ रहे हैं। इस वजह से टेक्सास में कम से कम 2000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है।
तूफान के कारण टेक्सास के ह्यूस्टन में कल एक अपार्टमेंट परिसर तबाह हो गया। इस बीच ओकलाहोमा में एक दमकलकर्मी बाढ़ से लोगों को बचाने की कोशिश में मारा गया। तुलसा में एक महिला यातायात संबंधी दुर्घटना में मारी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ब्लैंको नदी के पास बाढ़ग्रस्त इलाके से एक अन्य व्यक्ति का शव मिला। इस नदी का स्तर महज एक घंटे में 26 फुट तक बढ़ गया था।
हेज काउंटी की आपदा प्रबंधन समन्वयक खार्ले स्मिथ ने विम्बरले में हुई तबाही का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ वहां स्थिति बहुत खराब है। गलियों में शायद या दो मकान बचे है।’’
उन्होंने कहा कि विम्बरले के तीन लोग लापता हैं। विम्बरले में 350 से 400 घर तबाह हो गए हैं। इनमें से अधिकतर मकान बह गए हैं। निकटवर्ती सेन मार्कोस में बाढ ने 300 मकानों को तबाह कर दिया है।
अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहें क्योंकि अभी और बारिश होने की आशंका है जिससे बाढ की स्थिति और भयानक हो सकती है।
