फिदेल कास्त्रो का शनिवार (26 नवंबर) को निधन हो गया। वह किसी देश पर राज सबसे ज्यादा वक्त तक राज करने वाले तीसरे नेता रहे। उनसे पहले ब्रिटेन की रानी एलीजाबेथ और थाईलैंड के राजा का नंबर आता है। उन्होंने 2008 में लंबी बीमारी के चलते अपने भाई राउल को सत्ता सौंप दी थी। कास्त्रो का जन्म 13 जुलाई 1926 को पूर्वी क्यूबा के बीरन में हुआ। उनके पिता एंजेल उत्तरी स्पेन के गैलिसिया क्षेत्र से क्यूबा आए थे। यहां आने के बाद वे जमींदार बन गए थे। बताया जाता है कि गन्ने के खेतों में हैती के मजदूरों पर होने वाले अत्याचारों ने फिदेल कास्त्रो को क्रांति की ओर खींचा। कास्त्रो का पुश्तैनी मकान अब पर्यटन स्थल में बदला जा चुका है। फिदेल कास्त्रो की पढ़ाई-लिखाई हवाना यूनिवर्सिटी में हुई। कास्त्रो जूलियस सीजर, नेपोलियन बोनापार्ट को भी अपना आदर्श मानते थे। कास्त्रो ने 1953 में भ्रष्ट तानाशाह बतिस्ता के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया। क्रांति असफल रही और उन्हें 15 साल की सजा देकर जेल में डाल दिया गया। लेकिन दो साल बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। छूटने के बाद वे अपने भाई राउल के साथ निर्वासन में मैक्सिको चले गए। यहीं से रहकर उन्होंने चे ग्वेवारा के साथ मिलकर बतिस्ता के खिलाफ गुरिल्ला लड़ाई छेड़ दी। 1959 में उन्होंने बतिस्ता को खदेड़ दिया। इसी साल वे प्रधानमंत्री बन गए। बाद में 1976 में वे राष्ट्रपति बन गए। जानिए उनके बारे में ऐसे ही कुछ और अनसुने फैक्ट्स –
1. कास्त्रों का दावा था कि उनपर 634 से ज्यादा बार जानलेवा हमले करवाए गए थे लेकिन वह सबसे बच गए। उनमें ज्यादातर सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) और अमेरिका आधारित निर्वासन संगठनों द्वारा किए गए थे। कास्त्रों ने कहा था कि उन्हें जहर देकर, जहर भरी सिगार देकर और विस्फोट द्वारा मारने की कोशिश की गई थी।
2. कास्त्रो ने लगभग 50 साल क्यूबा पर शासन किया। इतने वक्त में अमेरिका के 9 राष्ट्रपति बदल गए। लेकिन कोई भी कास्त्रों को अपने पक्ष में नहीं कर पाया था।
3. कास्त्रो को सिगार पीने का बहुत शौक था। लेकिन 1985 में उन्होंने सिगार छोड़ दी थी। सिगार छोड़ते हुए उन्होंने कहा था, ‘सिगार के बॉक्स के साथ सबसे अच्छी चीज जो तुम कर सकते हो वो है कि इसे अपने दुश्मन को दे दो।’
4. टाइम मैगजीन ने 2012 में 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में कास्त्रो को शामिल किया था।
5. कास्त्रो के कुल 9 बच्चे हैं जो कि पांच अलग-अलग महिलाओं से हैं। उन सबमें सबसे बड़ा बेटा डियाज बलार्ट है। कहा जाता है कि वह पूरी तरह से अपने पिता पर गए हैं। उनकी पत्नी से कुल 5 बच्चे हैं। बाकी सब उनके कभी ना कभी अफेयर से हुए।