आतंकी संगठन आईएस से लड़ने के लिए पुरुषों के साथ कुर्द की लड़कियां भी सेना में शामिल हो रही हैं। आईएस लड़कियों के प्रति ज्यादा क्रूर रवैया अपनाता है। लड़कियों के साथ बलात्कार, उनको सेक्स स्लेव बनाने की खबरें लगातार सीरिया और इराक से आती रहती हैं। आईएस की क्रूरता को अच्छे से समझने के बावजूद वे लड़कियां कुर्द की सेना में भर्ती होने को तैयार हो जाती हैं। इतना ही नहीं वे अपने लड़ने की कला से आईएस के आतंकियों को कड़ी टक्कर भी देती हैं। ये लड़कियां ब्रिटेश सेना के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं। इन्हें पेशमर्गा (मौत का सामना करने वाला) कहा जाता है। कुर्द सेना की ये ‘लड़ाकू लड़कियां’ मैसूल में मौजूद बांध के पास वाले इलाके में तैनात हैं। इन सभी लड़कियों के लड़ने के जज्बे के साथ-साथ इनका मेकअप और लिपिस्टिक भी चर्चा का मुद्दा बनी हुई है। कुर्द सेना की इन लड़कियों की तस्वीर जब भी सामने आती है तो उन्होंने मेकअप कर रखा होता है और उनके हाथ में हथियार भी होते हैं। ऐसी फोटोज देखकर सबके मन में ख्याल उठता है कि आतंकियों से लड़ने जा रही ये लड़कियां मेकअप करके क्यों रहती हैं।
इस बात का जवाब कुर्द की इन लड़ाकू महिलाओं ने खुद डेली मेल को दिया है। डेली मेल के मुताबिक, ये महिलाएं मरते वक्त भी खूबसूरत लगना चाहती हैं। इसलिए ऐसा करती हैं। अहद मोहम्मद नाम की 36 साल की महिला लड़ाई पर जाने से पहले आईब्रो का मेकअप, मस्कारा, लिपिस्टिक के साथ-साथ नेलपेंट भी लगा लेती है। अहद ने कहा, ‘मैं लड़ाई पर निकलने से पहले हमेशा लिपिस्टिक लगा लेती हूं। जब भी हम लड़ाई पर जाते हैं तो खूबसूरत लगना चाहते हैं। अगर हम मर भी जाए तो भी खूबसूरत लगें।’
खबर के मुताबिक, ये फाइटर इस बात का भी विशेष ध्यान रखती हैं कि इन्हें आईएस के आतंकी बंधक ना बना लें। इसके लिए वे अपने आपको गोली मारने से भी नहीं चूकतीं।
Read Also: इराक ने सैकड़ों सैनिकों की हत्या के दोषी 36 आईएस आतंकियों को दिया फांसी
https://dai.ly/x4r08x3
