उरुग्वे की मशहूर मॉडल फातिमीह दाविला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 2006 में मिस उरुग्वे रहीं फातिमीह मेक्सिको सिटी के एक होटल के बॉथरूम में मृत पाई गईं। अधिकारियों के मुताबिक, मॉडल की मौत 2 मई के दिन हुई।

हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनकी मौत सुनियोजित मर्डर है या फिर आत्महत्या। पुलिस को होटल की तरफ से एक इमरजेंसी कॉल के जरिए उनकी मौत की शुरुआती जानकारी मिली थी।

जांच में अभियोजन पक्ष के एक बयान में कहा गया है कि फातिमीह 23 अप्रैल को मेक्सिको सिटी आई थीं। इसके बाद उनके एक परीचित ने उन्हें नौकरी के लिए होटल में जाने में मदद की। हालांकि अभी तक होटल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

फातिमीह 2008 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। फातिमीह का जन्म उरुग्वे के पुंटा डेल एस्टेट में हुआ था। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत किशोर अवस्था से ही शुरू कर दी थी।

यही नहीं मॉडलिंग के साथ-साथ फातिमीह टेलिविजन पर भी सक्रिय थीं। उन्होंने ‘El Triunfo del Amor,’ or ‘The Triumph of Love जैसे मशहूर शो में काम किया। पुलिस ने उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला है जिसमें उन्हें कुछ भी नकारात्मक नहीं लगा।