पिता की मौत का दु:ख दुनिया के किसी भी दु:ख से बड़ा होता है। इससे उभर पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन ताइवान में एक ऐसा मामला सामने आया कि आप पढ़कर चौंक जाएंगे। जहां महिला ने अपने पिता की मौत को मज़ाक बना दिया। ताइवान में एक बेटी ने अपने पिता के शव को सिर्फ इसलिए छिपाए रखा क्योंकि उसे उनके नाम पर पेंशन हासिल करना था।
जानकारी यह है कि लड़की के पिता सेना के जवान थे लेकिन वह जब रिटायर हुए तो उन्हें पेंशन मिलने लगी। रूल यह कहता है कि व्यक्ति की मौत के बाद पेंशन रोक दी जाती है। जब उसके पिता की मौत हुई तो उसने यह बात उजागर नहीं की और अपने पिता के शव को छिपाए रखा।
जानिए पूरा मामला?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक महिला जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, पांच दशकों से अधिक समय से अपने पिता के साथ रह रही थी। अधिकारियों को पहली बार पिछले नवंबर में संदेह हुआ जब स्वास्थ्य अधिकारियों को डेंगू-रोकथाम के उपायों के लिए उसके घर में प्रवेश करने से मना कर दिया गया।
जब लगातार उसने घर में आने से पाबंदी जारी रखी तो प्रशासन को शक हुआ। जब अधिकारियों ने महिला से उसके पिता के बारे में पूछताछ की तो उसने शुरू में दावा किया कि वह एक नर्सिंग होम में हैं।
जब पुलिस ने उसके ऊपर काफी दबाव डाला तो उसने अपनी कहानी बदल दी और दावा किया कि उसका भाई पिता को साथ ले गया है। पुलिस ने उसके दावे की जांच की और पाया कि भाई को मरे हुए 50 साल हो गए हैं और इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं था कि महिला के पिता ने ताइवान छोड़ दिया था। लगातार उसके बयान बदलने से पुलिस का शक गहरा गया और जांच तेज हुई।
सिर्फ हड्डियां मिलीं
पुलिस ने जब उसके घर की जांच की तो उन्हें एक काली प्लास्टिक थैली में एक बुजुर्ग शख्स की हड्डियां मिली। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रिपोर्ट के मुताबिक यह शव एक दो साल पुराना है।
क्यों कर रही थी ऐसा?
लकड़ी के पिता सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक सेवा की और अपने रैंक और सेवा इतिहास के अनुसार मासिक पेंशन प्राप्त की। उन्हें 1 लाख से ज़्यादा पेंशन मिलती थी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की असल वजह क्या थी। पुलिस जांच में जुटी है।