पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में गुरुवार रात आसमान में F- 16 लड़ाकू विमान देखे गए। इस दौरान इस्लामाबाद में करीब 6 से 7 शादियां चल रही थीं, जैसे ही लोगों ने आसमान में चक्कर लगाते हुए लड़ाकू विमान देखे तो सभी लोग शादी छोड़ सड़कों पर चले आए। विमान दिखाई देने के बाद इस्लामाबाद का पेशावर- हाईवे बंद कर दिया गया। लड़ाकू विमानों ने करीब 3 से 4 चक्कर लगाए। ये विमान इस्लामाबाद के रिहायशी इलाके में नजर आए।
पाक पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रात 10:20 बजे इस्लामाबाद में 4 लड़ाकू विमान दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत खौफनाक युद्ध अभ्यास था। उन्होंने कहा कि हमारी सेना जंग से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है और तैयार है। लिहाजा, इससे साफ जाहिर होता है कि पाक सेना भारत की ओर से किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है। पाक पत्रकार हामिद मीर से जब टीवी चैनल आज तक ने सवाल किया कि रात को साढ़े 10 बजे इस तरह से विमान का दिखाई देना, आखिर क्या वजह हो सकती है तो मीर ने कहा कि यह पाक आर्मी द्वारा एक युद्ध अभ्यास हो सकता है।
https://twitter.com/AliJaved93/status/779087393324425216
एबीपी न्यूज को मीर ने बताया कि मैं एक आम आदमी हूं, इसलिए मैं यही कहूंगा कि इंडिया-पाकिस्तान को जंग के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि जंग में निर्दोष लोग मरते हैं। जंग की बजाए बातचीत से ही मामला को शांत करना चाहिए।हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि पाक सेना को संदेश दिए जा रहे हैं कि दिमागी तौर पर जंग के लिए तैयार रहें।
Flares left by PAF fighter jet over Islamabad pic.twitter.com/qRXaw5eCsS
— Javeria Siddique (@javerias) September 22, 2016
गौरतलब है कि हाल ही भारत के उरी में सेना पर हमले हुए थे। वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम नवाज शरीफ ने कश्मीर राग छेड़ा है और बुरहान वानी को नेता बताया है। इससे दुनिया भर में उनकी आलोचना हो रही है।
PAF exercises. #PAF jets leave flares over #Islamabad #Pakistan #Video pic.twitter.com/skn9TLTAas
— Javeria Siddique (@javerias) September 22, 2016
dont worry it is just to assure people of islmabd that our forces are fully aware and ready to fight
— MALAK Anwarzeb KHAN (PMLN) (@malikanwerPMLN) September 22, 2016
https://twitter.com/rana_usman/status/779008453616500736?s=15