टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और उनकी अलग हो चुकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवियन जेना विल्सन ने एलन मस्क पर इंटरव्यू, किताबों और सोशल मीडिया में उनके बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने मस्क को ‘रंगभेदी दक्षिण अफ़्रीका’ का एक सिलसिलेवार व्यभिचारी भी कह दिया।

विवियन जेना विल्सन ने मस्क और एक यूजर के बीच एक्स पर बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। एक्स पोस्ट में 2014 में मस्क की पूर्व पत्नी तलुलाह रिले और विल्सन सहित उनके पांच बच्चों के साथ सीबीएस मॉर्निंग्स कार्यक्रम का एक वीडियो भी शामिल था। इसमें मस्क ने जवाब दिया था, “सभी 5 लड़के बेहद खुश हैं।”

विल्सन ने लिखा, “यदि आप मेरे बारे में झूठ बोलना चाहते हैं, तो आप अपनी मूर्खता में इतना अप्रिय तरीका क्यों चुनेंगे। यह मूर्खता से परे है, यह हताश करने वाला है। इस तथ्य पर किसी ने पांच सेकंड के लिए भी विश्वास किया, यह मेरी समझ से परे है। आप पारदर्शी और ईमानदारी नहीं हैं।” विल्सन ने अपने पिता की कंपनियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुकदमे की ओर भी इशारा किया और उन पर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी चलाने के बावजूद जलवायु परिवर्तन की परवाह नहीं करने का आरोप लगाया।

‘मैं ट्रांसजेंडर हूं, पापा को मत बताना’, पिता से रिश्ता खत्म करने के बाद एलन मस्क की बेटी ने जानिए किससे कही थी यह बात

वोक माइंड वायरस ने मेरे बेटे को मारा- मस्क

पिछले महीने ही एलन मस्क ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने अपनी ट्रांसजेंडर बेटी विल्सन के बारे में दावा करते हुए कहा था कि जेंडर बदलने के लिए सर्जरी कराई गई और मुझे धोखा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इसी कारण मैंने अपने बेटे को खो दिया था। मस्क ने कहा कि इसके बाद ही उन्होंने वोक माइंड वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की कसम खाई थी। एलन मस्क ने कहा था कि उनके बेटे को ‘वोक माइंड वायरस’ ने मार दिया था। एलन मस्क ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दस्तावेजों पर मुझसे धोखे से हस्ताक्षर करवाए गए थे। एलन मस्क ने जेंडर सर्जरी को चाइल्ड डिसऑर्डर और नसबंदी कहकर संबोधित किया था।

बता दें कि पूरा मामला कोरोना के दौरान का है। एलन मस्क ने बताया था कि उनके बेटे जेवियर ने जेंडर बदलने के बाद अपना नाम विवियन जेना विल्सन कर लिया था। मस्क ने जेंडर बदलाव को ही वोक माइंड वायरस कहा है। मस्क ने कहा कि उस दौरान कोरोना काल चल रहा था और क्या हो रहा था, उन्हें इसको लेकर कंफ्यूजन था।