ट्विटर के सीईओ एलन मस्क हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल एक वायरल तस्वीर ने उन्हें सोशल मीडिया में हॉट फिगर बना दिया है। ट्विटर पर शेयर की गई एक तस्वीर में मस्क एक सूमो पहलवान से दो दो हाथ करते दिख रहे हैं। ये कहना मुश्किल है कि बाजी कौन मारने जा रहा है। लेकिन ये तस्वीर वायरल हो गई है। ट्विटर पर इस तस्वीर ने मिनटों में ही धमाल मचा दिया है। 50 लाख से ज्यादा लोग इस पर अपने व्यूज दे चुके हैं। अपनी राय देने वाले लोगों की फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही है। मस्क का अतीत में किया ये कारनामा लोगों को खासा रास आ रहा है।
हालांकि ये बात अभी भी रहस्यमय है कि एलन मस्क ने सूमो पहलवान को कब चैलेंज दिया था। वो लड़ाई जीते भी थे या नहीं। मस्क ने इस मामले पर से थोड़ा परदा तो जरूर उठाया है। उनकी बात से लगा कि ये लड़ाई ट्विटर के सीईओ के लिए आसान नहीं थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस लड़ाई के बाद उनकी डिस्क हिल गई और वो लगातार आठ सालों तक भयावह दर्द झेलने पर विवश हुए।
उधर सोशल मीडिया पर लोगों के सवालों का सिलसिला बदस्तूर चल रहा है। वो जानना चाहते हैं कि एलन मस्क ने ये लड़ाई क्यों लड़ी। इसके पीछे की वजह क्या था। लड़ाई का परिणाम क्या रहा। तमाम तरह के सवालों से ट्विटर गुलजार है। लेकिन किसी को सवालों का जवाब नहीं मिल रहा। अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि एलन मस्क ने सूमो पहलवान को कब, क्यों और कहां चैलेंज दिया था।
Elon Musk fighting a sumo wrestler. @elonmusk pic.twitter.com/HKiwOM5PaL
— DogeDesigner (@cb_doge) March 5, 2023
यूजर्स फोटो के पीछे की सारी कहानी को जानने के इच्छुक हैं। लेकिन उनकी बात का जवाब केवल एलन मस्क दे सकते हैं। उन्होंने इतना तो इशारा दे ही दिया कि लड़ाई हुई थी और इसकी वजह से आठ सालों तक वो दर्द झेलते रहे। लेकिन पूरा सच सामने आना बाकी है। तस्वीर में सूमो पहलवान से दो दो हाथ करते समय एलन मस्क ने बाथरोब पहना हुआ है। यूजर्स का सवाल है कि सूमो से लड़ते समय मस्क ने ऐसी ड्रेस क्यों पहली थी?
~8 years of pain from a crushed disc
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2023
एलन मस्क वैसे कई चीजों को मजेदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं। हाल ही में एलन मस्क ने अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को ट्विटर का नया CEO बनाया था। मस्क को लगता है कि उनका कुत्ता फ्लोकी दूसरे सीईओ की तुलना में काफी बेहतर है। यहां उनका इशारा पराग अग्रवाल की ओर था। इससे पहले पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO थे। लेकिन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनने के बाद पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।