पूर्वी जापान में शनिवार (12 नवंबर) को 6.2 तीव्रता का मजबूत भूकंप आया लेकिन इस दौरान जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। तोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वोत्तर तट के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 42 मिनट के कुछ देर बाद 44 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान ऐसी जगह स्थित है जहां चार टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं और यहां प्रतिवर्ष शक्तिशाली भूकंप आते हैं लेकिन इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े कानून और सख्त क्रियान्वयन के कारण शक्तिशाली तूफान भी उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाते। हालांकि समुद्र के भीतर मार्च 2011 में आए भूकंप के कारण जापान के पूर्वोत्तर तट में आई सुनामी से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे। इसके अलावा जापान के कुमामोतो प्रांत में अप्रैल में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद 1700 भूकंप बाद के झटके आए थे। इस दौरान कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।
पूर्वी जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं
तोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वोत्तर तट के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 42 मिनट के कुछ देर बाद 44 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया।
Written by एएफपी
तोक्यो

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-11-2016 at 14:05 IST