कांगो के अशांत उत्तर कीवू प्रांत में इस हफ्ते के अंत में हुए जनसंहार में 22 लोग मारे गए। यह जानकारी सोमवार (26 दिसंबर) को एक अधिकारी ने दी। यह खूनखराबा एरिंगेटी में हुआ। यह बेनी नाम के शहर से 55 किलोमीटर दूर है। बेनी कई हमलों की चपेट में रहा है जिसमें, क्षेत्रीय अधिकारी अमीसी कालोंडा के मुताबिक, अब तक 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमीसी ने ताजा हिंसा के लिए यूगांडाई विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। कांगो के अधिकारियों ने अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
कांगो जनसंहार में 22 की मौत, अब तक 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं
कांगो के अधिकारियों ने अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
Written by एएफपी
गोमा (डीआर कांगो)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 26-12-2016 at 13:54 IST