अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हंगामा हो गया। हंगामा शुरू होते ही ट्रंप की सिक्योरिटी में लगे लोग उन्हें वहां से लेकर निकल जाते हैं। दरअसल ट्रंप अमेरिका के रिनो में अपना चुनाव प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तब ही उन्हें लोगों के बीच कुछ हलचल महसूस हुई। उस वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप ने बोलना शुरू ही किया होता है कि उन्हें अपने सामने कुछ हलचल महसूस होती है। वह बोलते-बोलते रुक जाते हैं। इतनी देर में गार्डस आकर ट्रंप को कवर करके स्टेज से ले जाते हैं। इसके अलावा उस संदिग्ध को भी पकड़ लिया जाता है। माना जा रहा था कि पकड़े गए शख्स के पास बंदूक थी लेकिन जांच में उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। बाद में ट्रंप फिर से स्टेज पर आते हैं और कहते हैं, ‘किसी ने नहीं कहा था कि यह आसान होने वाला है। लेकिन हम रुकेंगे नहीं। कभी भी नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा करता हूं। उन लोगों की प्रशंसा नहीं की जाती। वे कमाल के लोग हैं।’
गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए वोटिंग 8 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 9 नवंबर को आएंगे। इस बार टक्कर डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच टक्कर है। हिलेरी क्लिंटन अब के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पार्टी से हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से हैं। लगभग 20 करोड़ लोग इस बार वोटिंग करेंगे। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादामतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं।
फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं। हिलेरी एक हफ्ते पहले तीन अंकों और मध्य अक्तूबर में छह अंकों से आगे थीं।
#WATCH Donald Trump was rushed off stage during his Reno, Nevada campaign rally; one man escorted out in handcuffs by police. pic.twitter.com/YJb2i705wa
— ANI (@ANI) November 6, 2016

