डार्क मैटर के लिए मजबूत सबूत जुटाने में अपना योगदान देने वाली अमेरिका की प्रसिद्ध खगोलविद वेरा रुबीन का निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं। एलन रुबीन ने कल कहा कि उनकी मां की मौत प्राकृतिक कारणों से रविवार को हो गया। उन्होंने बताया कि मूल रूप से फिलाडेलफिलिया की रूबीन प्रिंसटन में रह रहीं थी। रुबीन ने पाया था कि आकाशगंगा उस तरह से नहीं घूमती हैं जैसी भविष्यवाणी उनके बारे में की गई थी। इसी बात ने इस थ्योरी को मदद दी कि कुछ अन्य बल भी इस काम में लगे हुए हैं, जो डार्क मैटर हैं। डार्क मैटर का अवलोकन कभी सीधे तौर पर नहीं किया गया। जहां सामान्य पदार्थ ब्रह्मांड का पांच फीसदी हिस्सा बनाते हैं डार्क मैटर ब्रह्मांड का 27 फीसदी हिस्सा हैं।
रुबीन की वैज्ञानिक उपलब्धियों ने उन्हें कई तरह के पुरस्कार दिलवाए। वह नेशनल अकेडमी आॅफ सांइस के लिए निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला बनीं।

https://twitter.com/TwitterMoments/status/813521606920179712