कांगो की राजधानी ब्राजाविले के कारागार में दंगा होने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये। अभियोक्ता आंद्रे गाकाला ओको ने बताया कि सिटी अदालत के करीब स्थित कारागार में गुरुवार (29 दिसंबर) को कैदियों ने जेल वार्डनों की बंदूकें छीन ली, जिसके बाद यह दंगा शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि जेल वार्डनों की बंदूकें छीनने के बाद कैदियों ने चारों ओर गोलियां चलानी शुरू कर दी। भाग रहे एक कैदी की गोलीबारी से एक सशस्त्र अधिकारी, एक दंगाई और एक आम नागरिक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया, ‘इसके अलावा चार लोग घायल हो गये हैं, जिसमें से तीन दंगाई और एक आम नागरिक शामिल है।’ मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह दंगा करीब तीस मिनट तक चला। अभियोक्ता ने बताया कि भागने का प्रयास कर रहे सभी कैदियों को पकड़ लिया गया है और उन्हें उनके कोठरी में बंद कर दिया गया।