भारत में महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया जाता है। साथ ही उनका सम्मान करना हर जगह जरूरी माना जाता है चाहे घर हो या ऑफिस। लेकिन क्या हो अगर किसी ऑफिस में यह नियम आ जाए की महिला कर्मचारी हर रोज अपने बॉस को किस करेगी। आपको भले ही यह मजाक लगे, या हो सकता है यह सुन आपको गुस्सा भी आ जाए। लेकिन चीन में एक कंपनी ऐसी है जहां महिला कर्मचारियों को हर रोज अपने बॉस को किस करना पड़ता है। कंपनी का मानना है कि इससे कॉरपोरेट कल्चर और टीम की एकता को बढ़ावा मिलता है।
चीन के अखबार People’s Daily के मुताबिक, बीजिंग में स्थित यह कंपनी शराब से जुड़ी मशीनरी का निर्माण करती है। यहां काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों को इस परंपरा को निभाना पड़ता है और हर दिन ऑफिस आने पर अपने बॉस को किस करना पड़ता है। कंपनी के मुताबिक इससे पारस्परिक सम्बन्ध बनता है साथ ही ऐसा करना महिला कर्माचारियों को प्रेरित करता है। इस कंपनी का आधा से ज्यादा स्टाफ फीमेल ही है, जो हर सुबह 9 से 9:30 के बीच लाइन लगाकर अपने बॉस को किस करती हैं।
वीडियो में देखिए, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
कंपनी में रहने के लिए ना चाहते हुए भी लगभग सभी महिला कर्मचारियों को अपने बॉस की इस इच्छा को पूरा करना पड़ता है, तभी वह कंपनी में टिकी रह पाएंगी। हालांकि 2 महिला कर्मचारियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और तुरंत ही त्यागपत्र दे दिया। पीपुल्स डेली ने इस कंपनी में निभाई जा रही इस परंपरा की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाली है। ट्विटर पर डाली गई इस वीडियो पर लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। रिचर्ड नाम के एक शख्स ने लिखा, “ये क्या बकवास है। किसी भी इंसान को जबरदस्ती किस करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।” नीचे देखें ट्विटर पोस्ट-
https://twitter.com/PDChina/status/784683353639260161
What rubbish is this? No person should be forced to kiss another. Boss using his power over staff. No longer gesture given freely.
— Richard (@Limaricks) October 8, 2016
shame on boss. It his jus his lust.
— Waseem Ali Muhammad (@WHYWEWEREMADE) October 8, 2016

