पश्चिम अफ्रीकी देश केप वर्डे में नाव पलटने से भीषण हादसा हुआ है। अल जजीरा ने इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि केप वर्डे के पास एक नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है और 38 अन्य को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम अफ्रीकी तट से लगभग 620 किमी (385 मील) दूर एक द्वीप राष्ट्र केप वर्डे में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मछली पकड़ने वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि देर रात गिनी-बिसाऊ के नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया। पुलिस के मुताबिक जहाज को सोमवार को साल द्वीप से लगभग 320 किमी (200 मील) दूर एक स्पेनिश मछली पकड़ने वाली नाव द्वारा देखा गया। स्पैनिश प्रवास वकालत समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि जहाज एक बड़ी मछली पकड़ने वाली नाव थी। इस नावन को पिरोग कहा जाता है। यह 10 जुलाई को 100 से अधिक शरणार्थियों और प्रवासियों के साथ सेनेगल से रवाना हुई थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लोगों को बचाने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि टीम का कहना है कि घटना को अधिक समय बीतने और समुद्र के बीच हुए इस हादसे में लोगों को जिंदा बचे होने की संभावना कम है। बता दें कि केप वर्डे में गरीबी और युद्ध से भाग रहे हजारों शरणार्थी और प्रवासी हर साल खतरनाक यात्रा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, वे अक्सर तस्करों द्वारा आपूर्ति की गई मामूली नावों या मोटर चालित डोंगियों में यात्रा करते हैं।