कैमरून में प्राधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय एक हेलीकॉप्टर नाइजीरिया की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मध्य अफ्रीकी देश के एक कमांडर सहित छह लोगों की मौत हो गई। कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के गवर्नर मिदियावा बाकरी ने पुष्टि की कि जनरल जैकब कोदजी रविवार (22 जनवरी) को रात निरीक्षण अभियान के दौरान बोगो गांव के पास मारे गए। दुर्घटना में अन्य तीन शीर्ष अधिकारी और चालक दल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई। एक बहुराष्ट्रीय बल विद्रोही गुट बोको हराम विद्रोहियों से लड़ रहा है। इस गुट ने नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में पड़ोसी देशों में अपने घातक उग्रवाद का प्रसार कर लिया है। कोदजी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे शीर्ष सैन्य कैमरून अधिकारियों से एक थे। राष्ट्रपति पॉल बिया ने 17 माह पहले ही उन्हें नियुक्त किया था।
कैमरून में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जनरल सहित छह की मौत
यह हेलीकॉप्टर बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय था।
Written by एपी
याओंदे

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 23-01-2017 at 17:20 IST