फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के बीच पर बुर्किनी पहनने पर बैन के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। फ्रांस के नीस शहर में मुस्लिम महिला द्वारा बीच पर बुर्किनी पहनकर सन बाथ लेने पर पुलिस वालों ने जबरन उसकी बुर्किनी उतारवाई। फ्रांस में आतकी हमलों के बाद से बुर्किनी पहनने को लेकर बहस जारी है। कुछ समय पहले फ्रेंच के कैनन्स शहर में भी बीच पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर बैन लगाया गया था।

दरअसल मुस्लिम महिला बुर्किनी पहनकर बीच पर सन बाथ ले रही थी। इसी दौरान चार पुलिस अफसर पहुंचे और उससे बुर्किनी उतारने के लिए कहा। महिला ने ब्लू कलर का हूडेड टॉप और लैगिंग्स पहना हुआ था। महिला के मुताबिक उनके पास तीन पीढ़ियों से फ्रेंच की नागरिकता है। वह सिर्फ पानी में पैर डूबा कर बैठी थी, उसका स्विमिंग का कोई प्लान नहीं था। तस्वीर में पुलिस के आदेश के बाद महिला को कपड़े उतारते देखा जा सकता है। इसके अलावा बुर्किनी पर लगे बैन को तोड़ने के कारण महिला के खिलाफ £32 का जुर्माना भी लगाया गया। मुस्लिम महिला के साथ हुई इस तरह की घटना की सोशल मीडिया पर भी आलोचना हो रही है। साथ ही मुस्लिम महिला की फोटो भी शेयर की जा रही है।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पिछले हफ्ते नीस प्रशासन ने धर्म से जुड़े स्विम वीयर पहनने पर रोक का आदेश जारी किया था। इसके अलावा फ्रांस के कुछ अन्य शहरों में भी बीच पर बुर्किनी पहनने पर बैन है। फ्रांस में आत्मघाती हमलों के बाद से बुर्किनी विवादों में आ गया है। बुर्किनी एक तरह की स्विम वियर है जो कि जिससे पूरा शरीर कवर हो जाता है। मुस्लिम महिलाओं में खासा लोकप्रिय है।