Brazil Plane Crash: ब्राजील में शुक्रवार को 68 सीटर प्लेन भयानक हादसे का शिकार हुआ था। इस प्लेन क्रैश में 62 लोगों की दर्दनाक मौत सवार थे, जिसमें से 58 यात्रा और 4 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में 34 पुरुष और 28 महिलाएं थीं। फॉरेंसिंक टीम दुर्घटना में मारे गए सभी 62 लोगों के शवों के अवशेषों की पहचान के लिए अपने काम में जुटी हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि फॉरेंसिक टीम ने सबसे पहले पायलट सैंटोस रोमानो और उनके को पायलट हम्बर्टो डी कैंम्पोस एलेनकर ई सिल्वा के शवों की शवों के अवशेषों की पहचान की थी।

बता दें कि ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन वोएपास का प्लेन एटीआर 72 ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान 58 यात्रियों और चार क्रू मेंबर्स के साथ साओ पाउलो के ग्वारूलोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था, औऱ उस दौरान ही शुक्रवार को यह विन्हेडो सिटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने कहा कि तीन यात्रियों के पास ब्राजीलियाई पहचान पत्र थे। इसके अलावा उनके पास वेनेजुएला के दस्तावेज भी थे और एक के पास पुर्तगाली दस्तावेज था।

Plane Crash में डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स ने गंवाई जान

इस हादसे को लेकर ब्राजील के ही पराना स्टेट के गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने बताया कि विमान में कम से कम आठ डॉक्टर्स भी थे। इसके अलावा पश्चिमी पराना में यूनीओस्टे विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसर्स भी इसी विमान में सवार थे। इन सभी की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस विमान में एक तीन वर्षीय बच्ची यानी लिज़ इब्बा डॉस सैंटोस भी अपने मम्मी पापा के साथ ट्रैवल कर रही थी, वह पूरे प्लेन में एक अकेली बच्ची थी। इस फैमिली के साथ एक लूना नाम का कुत्ता भी था। इन सबके अवशेष भी पहचान लिए गए हैं।

साओ पाउलो के मुर्दाघर में शुक्रवार शाम से शव स्टोर करके रखे गए थे और उन्होंने पीड़ितों के रिश्तेदारों से शवों की पहचान करने में मदद के लिए मेडिकल, एक्स-रे और दांतों के रिकॉर्ड्स साथ लाने को कहा था। इसके अलावा पहचान के लिए ब्लड सैंपल का टेस्ट भी किया गया।

महिला ने अपने बेटे को खोया

तानिया अज़ीवेदो नाम की एक महिला को साओ पाओलो के एक होटल में ठहराया गया है, जिन्होंने दुर्घटना में अपने बेटे टियागो को खो दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि वह मुर्दाघर जाने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टियागो कहीं न कहीं उन दूसरे घायल लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें प्यार की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मैं मुर्दाघर में नहीं जा सकती थी। मैं यहां इंतज़ार कर रही हूं।

चश्मदीदों द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन एक फ्लैट टर्न के बाद सीधे नीचे गिर रहा था। वह जमीन पर गिरा और धू-धूकर जलने लगा। जनवरी 2023 के बाद से यह दुनिया की सबसे घातक विमान दुर्घटना थी, जब नेपाल में यति एयरलाइंस के विमान में 72 लोगों की मौत हो गई थी। इसका एक इंजन लैंडिंग के दौरान रुक गया गया था, जिसके चलते एक खतरनाक दुर्घटना हो गई थी।

हादसे का कारण हो सकता है स्नोफॉल

ब्राज़ील की सबसे प्रतिष्ठित मौसम विज्ञान कंपनियों में से एक मेट्सुल ने शुक्रवार को कहा कि दुर्घटना के समय साओ पाउलो राज्य में भयंकर स्नोफॉल हुआ था। स्थानीय मीडिया ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि स्नोफॉल दुर्घटना का संभावित कारण हो सकता है। शनिवार को सोशल मीडिया चैनलों पर शेयर किए गए एक वीडियो में वोएपास पायलट को ग्वारूलहोस से कास्केवेल शहर की उड़ान के यात्रियों को यह कहते हुए दिखाया गया है कि एटीआर 72 विमान दशकों से दुनिया भर में सुरक्षित यात्रा करवा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपने सहकर्मियों और कंपनी की यादों का सम्मान करने के लिए भी कहा और प्रार्थना करने के लिए कहा है।

अपनो की तलाश में मुर्दाघर पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साओ पाउलो मुर्दाघर के मेन गेट पर एंट्री बंद कर दी है। यहां दुर्घटना में मारे गए शवों की पहचान की जा रही थी। पीड़ितों के कुछ परिवार के सदस्य पैदल पहुंचे, जबकि अन्य मिनीवैन में आए। किसी ने भी पत्रकारों से बात नहीं की, और अधिकारियों ने अनुरोध किया कि उनके आते समय उनका वीडियो न बनाया जाए।