यूके में एक 12 साल के लड़के द्वारा पोर्न देखकर छोटी बहन से रेप करने का मामला सामने आया है। यूके की एक कोर्ट ने कहा कि 12 साल के लड़के ने इंटरनेट पर पोर्न फिल्म देखकर उत्सुक होने के बाद बहन से साथ कई बार रेप किया। यह मामला 2 साल साल पुराना है। लड़के की उम्र अब 14 साल है। इस घटना के वक्त उसकी छोटी बहन की एज 9 साल थी। प्रोसिक्यूटर ने कोर्ट में बताया कि जब लड़की ने अपने साथ हुए रेप की घटना के बारे में मां को बताया तो लड़के ने दावा किया था कि वह (बहन) भी संबंध बनाने के लिए राजी थी। लड़के ने कहा था कि अगर तुम मेरे साथ सेक्स नहीं करती हो तो तुम आगे से मेरी बहन नहीं रहोगी। कोर्ट ने लड़के को इस मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने बताया कि लड़का इंटरनेट पर इनसेक्ट पोर्न देखने का लती था।
बैरिस्टर ने कोर्ट में कहा कि जो हुआ वो एकान्त कृत्य नहीं थे। लड़का ऐसे समय अपनी बहन के कमरे में गया, जब उसे पता था इस समय कोई उसे डिस्टर्ब नहीं करेगा। डिस्ट्रिक जज ने आरोपी लड़के को 12 महीने की परामर्श आदेश (referral order) और पांच साल तक सेक्सुल हार्म प्रिवेंशन ऑर्डर (SHPO) की सजा दी है। SHPO के तहत लड़के को एक खास ट्रीटमेंट यूनिट में रखा जाएगा और 16 साल की उम्र तक किसी के साथ एसोसिएट नहीं हो पाएगा, नहीं है अपनी बहन से कोई संपर्क कर पाएगा। उसे इंटरनेट इस्तेमाल करने की आजादी तो मिलेगी लेकिन वह सर्च हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकेगा। पुलिस उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवासेज पर नजर रखेगा। कोर्ट के आदेश के मुताबिक 16 साल की उम्र में जब लड़के का ट्रीटमेंट पूरा हो जाएगा। उसके बाद उसे 19 साल की एज तक पुलिस मॉनिटरिंग में रहना होगा।
वीडियो: 14 साल की दलित लड़की के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया
सुनवाई के दौरान लड़के के पिता ने जज से पूछा कि क्या लड़के के ट्रीटमेंट यूनिट से निकलने के बाद हम उसे घर ले सकते हैं। इस जज ने कहा कि मैं इसका जवाब नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि ये उसकी स्टेज पर निर्भर करेगा।
