Lillias Adie, 18th-Century Witch, Bones Of 18th-Century Witch: स्कॉटलैंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड के पुरातत्त्व अधिकारी 300 साल पुरानी एक ‘डायन’ के अवशेष ढूंढने में जुटे हुए हैं। ऐसा मान जा रहा है कि उस ‘डायन’ के अवशेष उसकी कब्र से अपने आप गायब हो गए हैं। दरअसल मामला सदियों पुराना है। साल 1704 की एक रात शराब पीने के बाद एक महिला बेहोशी महसूस करने लगी। उस महिला ने अपनी पड़ोसी लिलियास एडी नाम की एक औरत पर जादू टोना करने का आरोप लगाया। जिसके बाद एडी को गिरफ्तार कर शहर के स्थानीय मंत्री के समक्ष पेश किया गया जहां उसे मौत की सजा सुनाई गई।

एडी पर जादू टोना करने और शैतान के साथ यौन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। 17वीं और 18वीं शताब्दी में बहुत सी अन्य चुड़ैलों की तरह एडी के चर्च में कॉन्फेशन के बाद सब के सामने जलाने की सजा सुनाई गई। लेकिन ऐसा हो नहीं सका क्योंकि एडी सजा से पहले जेल में ही मर गई। इतिहासकारों का मानना है कि जेल में एडी ने अत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद उसे समुद्र तट पर दफन कर दिया गया। इतना ही नहीं बड़े पत्थर के साथ दफन स्थल को कवर किया गया ताकि वह मरने के बाद कभी उठकर वापस न आ सके। कुछ साल पहले पुरातत्त्व विभाग को एडी की कब्र मिल गई लेकिन चौकने दने वाली बात यह है कि उसके अवशेष गायब वहां से गायब थे।

शनिवार को एडी की मौत की 315वीं वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए, अधिकारियों ने ने स्थानीय लोगों से आरोपी चुड़ैल के अवशेष उन्हें वापस देने का आग्रह किया। लिलियास एडी स्कॉटलैंड में एकमात्र चुड़ैल की कब्र है। बाकी सभी चुड़ैलों को जल दिया गया था। एडी के अवशेष खास कर उसकी खोपड़ी 1938 से गयाब है। उसकी खोपड़ी को अंतिम बार ग्लासगो, स्कॉटलैंड के एक एक्सिबिशन में देखा गया था। 1852 में एंटीक कलेक्टरों को उसकी कब्र मिलने के बाद एडी की अन्य हड्डियां दुनिया भर में बेचने का मन बनाया था। पिछले कई दशक से एडी की खोपड़ी और हड्डियों को ढूंढा जा रहा है।

लोगों का मानना है कि एडी शैतान का एक रूप थीं। जो शैतान की शक्तियों से अपने पड़ोसियों को मोलेस्ट करतीं थीं। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगभग एक महीने जेल में रखा गया। अपने कॉन्फेशन के दौरान उन्होंने स्थानीय मंत्री को बताया कि पहली बार कॉर्नफील्ड में शैतान से मिलीं थीं। उसने टोपी पहनी हुई थी। उसकी त्वचा बिलकुल ठंडी थी और उसके पैर गाय की तरह थे। उसने एडी को बपतिस्मा छोड़ने के लिए माना लिया। एडी का शैतान के साथ योन संबंध भी थे। शैतान उसके घर पर एक छाया कि तरह आता था। उसने शैतान के साथ अन्य बैठकों में भाग लिया। उसने शैतान के साथ एक समूह में डांस भी किया।