दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी सगठनों में से एक बोको हरम ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। वीडियो में कुछ स्कूल गर्ल्स को दिखाया गया है जो कि करीब दो साल पहले नाइजीरियन शहर चिबोक से किडनैप की गई थी। यह वीडियो फुटेज बोको हरम नेता अबुबकर शेकाउ ने उस दावे के बाद आया है जिसमें उसने नाइजीरियन बेस्ड ग्रुप के लीडर बनने की बात खारिज की थी। अप्रैल 2014 में चिबोक से 276 स्कूल गर्ल्स को किडनैप किया गया था। इस घटना के बाद ही बोको हरम का खूनी खेल पूरी दुनिया के सामने आया था।
वहीं वीडियो आने के बाद नाइजीरियम प्रसिडेंट मोहम्मादु बाहुरी ने कहा कि बोको हरम तकनीकी रूप से हार चुका है। उनकी सरकार लड़कियों को ढूढ़ने की पूरी कोशिश कर रही है। बोको हरम की क्षेत्र में उपस्थिति ने नाइजीरियन लीडरशीप के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी है।
वीडियो में चेहरा कवर किए हुए एक शख्स कहा रहा है, ‘उन्हें पता है कि उनके बच्चे हमारे हाथों में है।’ 11 मिनट के वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि इन लड़कियों में 40 के करीब लड़कियां शादीशुदा है और उन्होंने पर्दा कर रखा है। साथ ही कुछ लड़कियां हवाई बमबारी में मारी गईं। यह वीडियो शेकाउ गुट की ओर से जारी किया गया बताया जा रहा है। बोकोहरम ने लड़कियों को छोड़ने के बदले बोको हरम के लड़ाकों को छोड़े जाने की शर्त रखी है।
इंटेलीजेंस फर्म सिग्नल रिस्क के डायरेक्टर रेयान कुमिंग्स एएफपी से कहा कि इस सौदेबाजी के लिए आतंकी संगठन लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो दिखाता है कि युद्ध के प्रयास ने संगठन के ऑपरेशंस को पूरी तरह से चोट पहुंचाया है। यह बोको हराम से अलग होने के बाद की हताशा की भावना है। साल 2015 में नाइजीरियन सेना ने सैकड़ों लोगों को रिहा करवाने की घोषणा की थी, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे, जो कि बोको हरम द्वारा किडनैप किए गए थे।
