बोको हराम के जिहादियों ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के तीन गावों में हमला करके पांच लोगों की हत्या कर दी और कई मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरमपंथी बोको हराम के हथियारबंद सदस्य बुधवार (23 नवंबर) को मोटरबाइक पर सवार होकर हुयुम, साबोनगारिन हुयुम और वसाडा गांवों में घुसे और उन्होंने पांच ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने लोगों की संपत्ति लूट ली और मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। हुयुम निवासी बाला जोनाह ने कहा, ‘हथियारबंद लोग शाम करीब चार बजे गांव में घुसे और उन्होंने हमें चार घंटों तक बंधक बनाए रखा।’ उन्होंने कहा, ‘हथियारबंद जिहादियों ने पांच व्यक्तियों की हत्या कर दी और हमारे मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। कुछ दिन बाद हम अपने खेतों में फसल बोने वाले थे।’ वसाडा गांव के स्थानीय अधिकारी ने इन मौतों की पुष्टि की है।
नाइजीरिया: बोको हराम के जिहादियों ने की 5 लोगों की हत्या
हत्या करने के बाद बोको हराम के जिहादियों ने लोगों की संपत्ति लूट ली और मकानों एवं खेतों में आग लगा दी।
Written by एएफपी
कानो

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 25-11-2016 at 13:51 IST