शुक्रवार को पेरिस में हुए हमले के बाद मंगलवार देर शाम उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के योला शहर में जबरदस्त बॉम ब्लास्ट हुए, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक यह मालूम नहीं हुआ कि आखिरकार कि किसने हमले करवाए। लेकिन धमाके के तरीके से इसके पीछे बर्बर संगठन बोको हराम की ओऱ से किए जाने पर संदेह किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मई में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने सत्ता संभालने के बाद बोको हराम के खात्मे की कवायद शुरू की थी, इसके बदले आतंकी संगठन ने बीते 7 महीनों में 1000 से अधिक लोगों की हत्या की है।
हाल ही अक्टूबर में योला में एक नवनिर्मित मस्जिद में भी धमाका हुआ था, जिसमें 55 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।
आपको बता दें कि बीते छह वर्षों में इस संगठन ने उत्तर पूर्वी इलाके में ऐसे और दूसरे अन्य हमले कर हजारों लोगों की हत्या की है। विस्फोट शहर के फल बाजार में हुए, जिसमें 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
हाल ही रेड क्रॉस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, बम धमाका शाम 8 बजे के करीब हुआ।
शहर के एक स्थानीय ने बताया कि धमाके की जगह तुरंत मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाई गई और मौके पर आठ के करीब एंबुलेंस बुलाए गए।