अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जल्द ही व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। हालांकि वह व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद भी वॉशिंगटन डीसी में रहेंगे। बराक ओबामा का अपना घर शिकागो में है, लेकिन वह 2018 तक वॉशिंगटन में ही रहेंगे। दरअसल उनकी बेटी शाशा ओबामा का हाईस्कूल पूरा होने के बाद ही शिकागो शिफ्ट होंगे। ओबामा की बेटी साशा वॉशिगंटन डीसी के सिडवैल फ्रैंड्स स्कूल से पढ़ाई कर रही है। जब तक उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती है, ओबामा वॉशिंगटन में ही रहेंगे। ओबामा की बड़ी बेटी मालिया भी इस स्कूल में पढ़ चुकी हैं। कुछ महीने पहले यूएस के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद भी वो और उनका परिवार इसी शहर में रहेंगे, जब तक उनकी बेटी की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि बीच से बच्चों को ट्रांसफर करना मुश्किल होता है। ऑफिस छोड़ने के बाद राष्ट्रपतियों के लिए राजधानी में रहना सामान्य नहीं होता। विल्सन ऐसे आखिरी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1913 से 1921 तक राष्ट्रपति रहने के बाद ऐसा किया। ओबामा और उनके परिवार का प्लान शिकागो जाकर रहने का है। ओबामा की लाइब्रेरी भी शिकागो में शिफ्ट कर दी गई है।

क्यों खास है सिडवेल फ्रेंड्स स्कूल

आपको जानकर हैरान होगी कि सिडवेल फ्रेंड्स स्कूल की एक साल की फीस 40,000 डालर (27 लाख से ज्यादा) रुपए है। यह स्कूल वॉशिंगटन डीसी, मेरीलैंड और बेथेस्डा में है। साशा और मालिया से पहले इस स्कूल से कई राष्ट्रपतियों और वीवीआईपी के बच्चे पढ़ चुके है। यह स्कूल सालों से राष्ट्रपति पद के लोगों के बच्चे को पढ़ाता आ रहा है। स्कूल की स्थापना 1883 में हुई थी। ओबामा की बेटी साशा इस स्कूल की वर्तमान में स्टूडेंट है जबकि उनकी बेटी मालिया इस स्कूल की स्टूडेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट बिडेन के ग्रैंड चिल्ड्रेन, पूर्व राष्ट्रपति निक्सन की बेटियां, चेलिसा क्लिंटन, नैंसी रीगन और बिल नी (Bill Nye) भी इस स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। साल 2016-2017 के लिए सि़डवेल फ्रेंड्स स्कूल में 1,142 स्टूडेंट्स इनरोल हुए थे, जिनमें 578 लड़के और 564 लड़कियां शामिल थी।

35 साल में पहली बार होगा ऐसा
अमेरिका ने नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन शायद पहले एक प्रेसिडेंशियल किड होंगे जो सिडवेल स्कूल में नहीं पढ़ेंगे। फिलहाल वह न्यूयॉर्क स्थित अपने पुराने स्कूल में ही पढ़ेंगे। बैरन की पढ़ाई अपर वेस्ट साइड प्राइवेट स्कूल में चल रही है। उसकी सालाना ट्यूशन फीस 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपए) है। हाल ही में खबर आई थी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार 20 जनवरी, 2017 को संभालेंगे। उस समारोह में पत्नी मेलानिया और बेटा बैरन मौजूद तो रहेंगे लेकिन वे ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में नहीं रहेंगे। इसके पीछे वजह बैरन की पढ़ाई थी। सूत्रों के अनुसार मेलानिया अपने बेटे बैरन से बहुत ज्यादा लगाव रखती हैं, इसलिए वह उसके साथ ही रहना चाहती हैं।