बांग्लादेश में शनिवार (27 अगस्त) को चार आंतकी मारे गए। इसमें ढाका हमले को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड भी शामिल था। मास्टरमाइंड का नाम तमीम अहमद चौधरी था। मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी पहचान भी कर ली गई है। तमीम अहमद के पास कनाडा और बांग्लादेश की नागरिकता थी। पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस नारायणागंज में एक बिल्डिंग में रेड कर रही थी। वहीं पर आतंकी छिपे थे। पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी पहले पकड़े गए दोषियों से मिली थी। ये सभी जमाउतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JBM) के सदस्य थे। चौधरी कनाडा में रहता था। वह 2013 में बांग्लादेश आया था।

हमला ढाका के एक कैफे में हुआ था। उस हमले में 22 लोग मारे गए थे। उसमें भारत की भी एक लड़की भी शामिल थी। उसका नाम तारिषी जैन था। वह 20 साल की थी। तारिषी ने ढाका में अमेरिकन इंटरनेशनल स्‍कूल से पढ़ाई की। वर्तमान में वह कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी। तारिषी के पिता संजीव जैन का ढाका में कपड़ों का कारोबार है। वे 15-20 साल से वहां रह रहे थे। उनका परिवार पॉश इलाके गुलशन में रहते हैं।

मारे गए बंधकों में तारिषी जैन के अलावा नौ इतालवी नागरिक, सात जापानी नागरिक, एक बांग्लादेश मूल के अमेरिकी नागरिक और दो बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। बांग्लादेशी सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में छह हमलावर भी मारे गए थे जबकि एक को जीवित पकड़ लिया गया था।

Read Also: ढाका में मारी गई तारिषी जैन को मारने से पहले किया गया था प्रताडि़त, 20 साल पहले परिवार ने छोड़ा था भारत