दिल्ली में आॅस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने 2015-16 में भारतीयों को डेढ़ लाख वीजा प्रदान किये हैं जो दोनों देशों के बीच तेजी से विस्तार लेते संबंधों को रेखांकित करता है। भारत में आॅस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। पहली बार हमने एक साल में भारत में विजिटर वीजा मंजूरियों में डेढ़ लाख के आंकड़े को छूआ है।’’
उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की प्रगति का प्रतीक है।
सिद्धू ने कहा, ‘‘मैं सकारात्मक उपलब्धि के तौर पर इसका स्वागत करता हूं। यह उपलब्धि आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच तेजी से विस्तार लेते संबंधों को रेखांकित करता है। अधिक से अधिक भारतीय कारोबार, पर्यटन और हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए तथा अपने परिवार से मिलने के लिए भी आॅस्ट्रेलिया की यात्रा कर रहे हैं।’’